Monday, September 30, 2019

शंख

दोस्तों, हिन्दू मान्यताओं में शंख का बहुत महत्व है। शंख का वर्णन पुराने से पुराने ग्रन्थ में मिल जाता है। शंख धर्म और स्वास्थ्य दोनों में अपना महत्व रखता है। भारतीय धर्म शास्त्रों में शंख का स्थान विशिष्ट एवं महत्वपूर्ण है। शंख का अर्थ है संकल्प, सुनिश्चय का प्रकटीकरण। पूजा अर्चना तथा अन्य मांगलिक कार्यों पर शंख ध्वनि की विशेष महत्ता है।

एक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ने शंखासुर नामक एक दैत्य का वध किया था, उसी शंखासुर के मस्तक तथा कनपटी की हड्डी का प्रतीक है शंख। धार्मिक मान्यता जो भी हो, परंतु वैज्ञानिक दृष्टि कोण से कहें तो शंख सागर का एक जलचर है जो कि ज्यादातर वामावर्त या दक्षिणावर्त आकार में बना होता है। शास्त्रों में विभिन्न स्थानों पर शंख को समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में एक माना जाता है। महत्व व उपयोग: शंख को निधि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में पूजा स्थल पर रखने से अनिष्टों का शमन व सौभाग्य में वृद्धि होती है

Sunday, September 29, 2019

धर्म

🌱🔅🌧🌧💦

*🏝📯अच्छे इन्सान की सबसे पहली*
     *और सबसे आखिरी निशानी*
                    *ये हैं कि*
     *वो उन लोगों की भी इज्जत करता है*
     *जिनसे उसे किसी तरह के*
     *फायदे की उम्मीद नही होती..✍🏼*⚖

 
       🌿जयश्रीकृष्णा🌧🥁